Dear Friends, this post have Reasoning Modal Paper for BSTC, PTET, Patwar, Police, RAS, Gram Sevak ,SSC and All other one day examinations of Rajasthan govt.
Reasoning Important Question
also this post have Reasoning Important Questions for BSTC, PTET, Patwar, Police, RAS, Gram Sevak ,SSC and All other one day examinations of Rajasthan govt. if you like this post then share with your lovely friends.
:-नीचे प्रत्येक प्रश्न में दिए गए शब्द युग्म आपस में एक विशेष संबंध दर्शाते हैं। दिए गए विकल्पों में से सम्मान संबंध वाले विकल्प का चयन कीजिए।
1: पंजा : बिल्ली :: सूम : ?
(अ)शेर
(ब)घोड़ा
(स) चूहा
(द)हाथी
सही उत्तर:-ब
व्याख्या:- जिस प्रकार बिल्ली का पंजा होता है वैसे ही घोड़े का सूम होता है।
2: महासागर : जल :: ग्लेशियर : ?
(अ)गुफा
(ब)बर्फ
(स)रेफ्रिजरेटर
(द)पर्वत
सही उत्तर:-ब
व्याख्या:- जिस प्रकार महासागर में जल है उसी प्रकार ग्लेशियर में बर्फ है।
3: बाढ़ : बांध :: निरक्षरता : ?
(अ)आधुनिकता
(ब)शिष्य
(स)मेहनत
(द)शिक्षा
सही उत्तर:-द
व्याख्या:- जिस प्रकार बाढ़ को बांध से रोका जा सकता है, उसी प्रकार निरक्षरता शिक्षा से दूर की जा सकती है
4: अमरूद : फल :: ? : स्तनधारी
(अ)मच्छर
(ब)गाय
(स)केंचुआ
(द)कॉकरोच
सही उत्तर:-अ
व्याख्या:- जिस प्रकार अमरूद फल है, उसी प्रकार गाय स्तनधारी है।
5: ट्रेक्टर : ट्राली :: घोड़ा : ?
(अ)इंजन
(ब)गाड़ी
(स)अस्तबल
(द)जीन
सही उत्तर:-ब
व्याख्या:- जिस प्रकार ट्राली ट्रैक्टर द्वारा खींची जाती है उसी प्रकार गाड़ी घोड़े द्वारा।
6: तलवार : हथियार :: टाइफाइड : ?
(अ)वाइरस
(ब)जीवाणु
(स)रोग
(द)मृत्यु
सही उत्तर:-स
व्याख्या:- तलवार जिस प्रकार हथियार है उसी प्रकार टाइफाइड एक रोग है।
7: केंची : कपड़ा :: दरांती : ?
(अ)कागज
(ब)लोहा
(स)लकड़ी
(द)घास
सही उत्तर:-द
व्याख्या:- कैंची कपड़े को काटती है दरांती घास को।
8: चूहा : बिल्ली :: मक्खी : ?
(अ)मकड़ी
(ब)चूहा
(स)अजगर
(द)चींटी
सही उत्तर:-अ
व्याख्या:- चूहे को जिस प्रकार बिल्ली खाती है उसी प्रकार मक्खी को मकड़ी।
9: जेल : अधीक्षक :: म्यूजियम : ?
(अ)वार्डन
(ब)क्यूरेटर
(स)प्रबन्धक
(द)म्युजिशियम
सही उत्तर:-ब
व्याख्या:-जेल का अधीक्षक होता है म्यूजियम का क्यूरेटर।
10: हथियार : सैनिक :: स्टेथेस्कोप : ?
(अ)खिलाड़ी
(ब)वकील
(स)पुस्तक
(द)चिकित्सक
सही उत्तर:-द
व्याख्या:- हथियार सैनिक के पास होता है जबकि स्टेथोस्कोप चिकित्सक के पास।
11: घूर्णन : परिक्रमा :: घर्षण : ?
(अ)प्रतिरोध
(ब)धारा
(स)आघूर्ण
(द)वेग
सही उत्तर:-अ
व्याख्या:- घूर्णन व परिक्रमा लगभग समान भाव वाले शब्द हैं उसी प्रकार घर्षण व प्रतिरोध भी।
12: हत्या : फाँसी :: अपराध : ?
(अ)न्याय
(ब)दण्ड
(स)रक्षा
(द)सजा
सही उत्तर:- ब
व्याख्या:- हत्या करने का परिणाम फांसी है तथा अपराध का दंड।
13: पेंसिल : स्केच :: ब्रुश : ?
(अ)नोटबुक
(ब)छाया
(स)पेंटिग
(द)पुस्तक
सही उत्तर:- स
व्याख्या:- पेंसिल से स्केच तथा ब्रुश से पेंटिंग होती है।
14: अधम : पाप :: ?
(अ)उत्थान :पतन
(ब)कृतज्ञ :कृतघ्न
(स)पाप : पुण्य
(द)दुराचरण : घोर अपराध
सही उत्तर:-द
व्याख्या:- अधम, पाप का स्तर है तथा दुराचरण, घोर अपराध का।
15: बालक : परिवार :: बछड़ा : ?
(अ)गोशाला
(ब)झुंड
(स)गाय
(द)टोर
सही उत्तर:-अ
व्याख्या:- बालक का वजूद परिवार में है तथा बछड़े का गौशाला में।
16: युद्ध : मृत्यु :: धुँआ : ?
(अ)सियार
(ब)बीड़ी
(स)आग
(द)प्रदूषण
सही उत्तर:-द
व्याख्या:- युद्ध का परिणाम मृत्यु है तथा धुँए से प्रदूषण होता है।
17: नाम : मनुष्य :: शीर्षक : ?
(अ)धर्म
(ब)जानवर
(स)खलिहान
(द)पुस्तक
सही उत्तर:-द
व्याख्या:- मनुष्य का नाम होता है तथा पुस्तक का शीर्षक।
18: श्रृंगार : गहना :: पदक : ?
(अ)गला
(ब)बहादुर
(स)सम्मान
(द)आभूषण
सही उत्तर:-स
व्याख्या:- गहनों से श्रृंगार होता है तथा पदक से समान।
19: बादल : वर्षा :: : ?
(अ) हवाये :तूफान
(ब) जल : हाइड्रोजन ऑक्साइड
(स) आकाश : ब्रह्मांड
(द) गर्जना : बिजली।
सही उत्तर:-अ
व्याख्या:- बादल वर्षा का सूचक है तथा हवाए तूफान की।
20: तृष्णा : तृप्ति :: : ?
(अ)मृत्यु : आयु
(ब)गुरु : प्रचार्य
(स)आज्ञा : अधिकार
(द)अधीर : धैर्यवान
सही उत्तर:-स
व्याख्या:- तृष्णा का विलोम तृप्ति है तो अधिर का धैर्यवान।
21: संगीतकार: संगीत :: – : ?
(अ)चित्र : चित्रकार
(ब)चालक : गाड़ी
(स)चित्रकार : चित्र
(द)विज्ञान : वैज्ञानिक
सही उत्तर:-स
व्याख्या:- जो संबंध संगीतकार का संगीत से हैं वहीं चित्रकार का चित्र से होता है।
22: बसन्त : गर्मी ::– : ?
(अ)बर्ष : माह
(ब)बचपन : जवानी
(स)वर्षा : मौसम
(द)शीत : सर्दी
सही उत्तर:-ब
व्याख्या:- बसंत के बाद ग्रीष्म ऋतु आती है उसी प्रकार बचपन के बाद जवानी।
23: कुत्ता : पिल्ला ::– : ?
(अ)गाय: बैल
(ब) भेड़ : बकरी
(स)भेड़ : मेमना
(द)बिल्ली : चूहा
सही उत्तर:-स
व्याख्या:- कुत्ते का बच्चा पिल्ला तथा भेड़ का बच्चा मेमना कहलाता है।
24: दिन : सप्ताह :: सप्ताह : ?
(अ)दिन
(ब)घण्टा
(स)महीना
(द)वर्ष
सही उत्तर:-स
व्याख्या:- दिन का समूह सप्ताह तथा सप्ताह का समूह महिना।
25: दिन : रात :: सूर्य : ?
(अ)चन्द्रमा
(ब)तारा
(स)आकाश
(द)प्रकाश
सही उत्तर:-अ
व्याख्या:- दिन का विलोम रात तथा सूर्य का चंद्रमा।
26: विष : मृत्यु :: दवा : ?
(अ)कमजोरी
(ब)जीवन
(स)मृत्यु
(द)बीमारी
सही उत्तर:-ब
व्याख्या:- विष खाने से मृत्यु तथा दवा से जीवन मिलता है।
27: बस : रोड :: रेल : ?
(अ)रेलगाड़ी
(ब)पटरी
(स)मालगाड़ी
(द)बिजली
सही उत्तर:-ब
व्याख्या:- बस रोड पर तथा रेल पटरी पर चलती है।
28: भूख : भोजन :: बीमारी : ?
(अ)दवाई
(ब)देखना
(स)मौत
(द)सुई
सही उत्तर:-अ
व्याख्या:- भोजन से भूख तथा दवाई से बीमारी मिटती है।
29: पक्षी : उड़ना :: मछली : ?
(अ)चलना
(ब)उड़ना
(स)खाना
(द)तैरना
सही उत्तर:-द
व्याख्या:- पक्षी उड़ता है, मछली तैरती है।
30: गोभी : सब्जी :: गेंहू : ?
(अ)जौ
(ब)अनाज
(स)कनक
(द)ज्वार
सही उत्तर:-ब
व्याख्या:- गोभी सब्जियों में आती है, तथा गेंहू अनाज में।
31: जल : महासागर :: वायु : ?
(अ)पृथ्वी
(ब)चन्द्रमा
(स)वायुमण्डल
(द)अवायवीय
सही उत्तर:-स
व्याख्या:- जल महासागर में, तथा वायु वायुमंडल में।
32: डॉक्टर : रोगी :: वकील : ?
(अ)अपराधी
(ब)ग्राहक
(स)न्यायाधीश
(द)मुवक्किल
सही उत्तर:-द
व्याख्या:- डॉक्टर का रोगी से, उसी प्रकार वकील का मुवक्किल से सम्बंध हैं।
33: किवंटल : किलोग्राम :: रुपया : ?
(अ)मुद्रा
(ब)पैसा
(स)नोट
(द)सिक्का
सही उत्तर:-ब
व्याख्या:- क्विंटल का एक भाग किलोग्राम है तथा रुपए का एक भाग पैसा है?
34: रोटी : गेंहू :: ईंट : ?
(अ)आग
(ब)लोग
(स)मिट्टी
(द)कंक्रीट
सही उत्तर:-स
व्याख्या:- रोटी गेहूं से बनती है।ईंट मिट्टी से बनती है।
35: चक्रवात : प्रतिचक्रवात :: बाढ़ : ?
(अ)नदी
(ब)तबाही
(स)भुखमरी
(द)सूखा
सही उत्तर:-द
व्याख्या:-चक्रवात का विलोम प्रतिचक्रवात है इसी प्रकार बाढ़ का विलोम सुखा है।
36: गणित : अंक :: इतिहास : ?
(अ)लोग
(ब)घटनाएं
(स)तिथियां
(द)युद्ध
सही उत्तर:-ब
व्याख्या:- गणित में अंकों की गणनाएं होती है तो इतिहास में विभिन्न घटनाओं का समय क्रम में वर्णन।
37: सुई : धागा :: पेन : ?
(अ)ढक्कन
(ब)कागज
(स)स्याही
(द)लिखना
सही उत्तर:-स
व्याख्या:- सुई में धागा काम आता है। पेन में स्याही।
38: साइरस : तारा :: बृहस्पति : ?
(अ)सूर्य
(ब)ग्रह
(स)पृथ्वी
(द)सौरमण्डल
सही उत्तर:-ब
व्याख्या:- साइरस एक तारा है। जबकि बृहस्पति एक ग्रह है।
39: नृतक : स्टेज :: नेता : ?
(अ)विधानसभा
(ब)संसद
(स)लोकसभा
(द)मंच
सही उत्तर:-द
व्याख्या:- नृतक अपनी प्रस्तुति स्टेज पर देता है। उसी प्रकार नेता अपना भाषण मंच से देता है।
40: जिंदगी : आत्मकथा :: गवाही : ?
(अ)सत्यता
(ब)साक्ष्य प्रलेख
(स)स्वीकृति
(द)पेपर्स
सही उत्तर:-ब
व्याख्या:- जीवन के सभी घटनाओं का वर्णन आत्मकथा कहलाती है। इसी प्रकार गवाही का समस्त विवरण साक्ष्य प्रलेख कहलाता है।
41: तलवार : कत्ल :: चाकू : ?
(अ)गोदना
(ब)ऑपरेशन
(स)काटना
(द)लहराना
सही उत्तर:-स
व्याख्या:- तलवार से कत्ल किया जा सकता है तो चाकू काटने में काम आता है।
42: बिस्किट : बेकरी :: ईंट : ?
(अ)खान
(ब)भट्टा
(स)खेत
(द)मकान
सही उत्तर:-ब
व्याख्या:- बिस्किट बेकरी में बनते हैं तथा ईंट भट्ठे में।
43: झाड़ू : सफाई :: साबुन : ?
(अ)स्वच्छता
(ब)गन्दगी
(स)धुलाई
(द)स्नान
सही उत्तर:-स
व्याख्या:- झाड़ू से सफाई की जाती है तथा साबुन से धुलाई।
44: जेल : जेलर :: कार्यालय : ?
(अ)मैनेजर
(ब)कर्मचारी
(स)कार्यालयाध्यक्ष
(द)अकाउंटेड
सही उत्तर:-स
व्याख्या:- जेल का मुखिया जेलर होता है। तथा! कार्यालय का। कार्यालयाध्यक्ष।
45: ढोलची : आर्केस्ट्रा :: मंत्री : ?
(अ)राज्यसभा
(ब)लोकसभा
(स)संसद
(द)मन्त्रिमण्डल
सही उत्तर:-द
व्याख्या:- आर्केस्ट्रा में ढोलची होता है तथा मंत्रिमंडल में मंत्री!
46: आवश्यकता : आविष्कार :: जिज्ञाषा : ?
(अ)वस्तु
(ब)ज्ञान
(स)नागरिक
(द)बातचीत
सही उत्तर:-ब
व्याख्या:- आवश्यकता आविष्कार की जननी है। तथा जिज्ञाषा का ज्ञान की।
47: ब्लैकबोर्ड:चॉक:: कागज : ?
(अ)मेज
(ब)स्याही
(स)दरवाजा
(द)रबर
सही उत्तर:-ब
व्याख्या:- ब्लैक बोर्ड पर चौक से लिखते हैं तथा, कागज पर स्याही से।
48: मकड़ी : जाला :: कवि : ?
(अ)लिखना
(ब)पढ़ना
(स)स्याही
(द)कविता
सही उत्तर:-द
व्याख्या:- मकड़ी जाला बनाती है। कवि कविता लिखता है।
49: ताजमहल : आगरा :: पगोडा: ?
(अ)बांग्लादेश
(ब)बिहार
(स)म्यामार
(द)चीन
सही उत्तर:-स
व्याख्या:- जिस प्रकार ताजमहल आगरा में है। उसी प्रकार पगोडा म्यामार में है।
50: मक्खन : दुध :: धातु : ?
(अ)शीशा
(ब)सोना
(स)अयस्क
(द) असफाल्ट
सही उत्तर:-स
व्याख्या:- जिस प्रकार मक्खन दूध से बनता है उसी प्रकार धातु अयस्क से बनती है।
Topic | Link |
---|---|
Reasoning Modal Paper-1 | Read Now |
Reasoning Modal Paper-2 | Read Now |
Reasoning-modal-pepar-3 | Read Now |
Reasoning-modal-pepar-4 | Read Now |
Reasoning-modal-pepar-5 | Read Now |
सरकारी जॉब व राजस्थान की प्रत्येक प्रतियोगी परीक्षा के लिए हमारे Telegram Channel से जुड़े
यंहा क्लिक करें
App Name | Download Link |
---|---|
BSTC 2020 Notes App | Download |
BSTC 2020 Quiz App | Download |
PTET 2020 Notes App | Download |
PTET 2020 Quiz App | Download |
Raj. High Court Group-D Notes App | Download |
Raj. High Court Group-D Quiz App | Download |
Rajasthan Board Result App | Download |
Rajasthan Police Bharti App | Download |
Rajasthan Jan Soochna Poral App | Download |
1 Comment
Add a Comment