Rajasthan GK Important Questions
Rajasthan GK Most Questions No. (1-100)
1. राजस्थान में “दान चंद चोपड़ा की हवेली” कहां स्थित है?
उत्तर : सुजानगढ़
2. अपने गोपुरम आकृति के लिए प्रसिद्ध रंगनाथ मंदिर कहां स्थित है?
उत्तर : पुष्कर में
3. जोधपुर किले में “पुस्तक प्रकाश” पुस्तकालय की स्थापना किसने की?
उत्तर : मानसिंह ने
4. अलवर में स्थित मूसी महारानी की छतरी किसने बनवाई थी?
उत्तर : महाराजा बख्तावर सिंह ने
5. शेखावाटी ब्रिगेड का मुख्यालय कहां स्थित है?
उत्तर : झुंझुनू में
6. जगत शिरोमणि मंदिर कौन से जिले में स्थित है?
उत्तर : जयपुर जिले में
7. राजस्थान के किस जिले में युद्ध संग्रहालय की स्थापना अगस्त, 2015 में की गई?
उत्तर : जैसलमेर जिले में
8. राजस्थान के किस जिले में एकलिंग जी का मंदिर स्थित है?
उत्तर : उदयपुर जिले में
9. तारकीन का दरवाजा कहां स्थित है?
उत्तर : नागौर जिले में
10. राजस्थान का कौनसा शहर राष्ट्रीय विरासत शहर विकास एवं संवर्धन योजना में शामिल किया गया है?
उत्तर : अजमेर जिला
11. ऐतिहासिक स्थल मानगढ़ राजस्थान के किस जिले में स्थित है?
उत्तर : बांसवाड़ा मे
12. मेवाड़ चेरिटेबल फाउंडेशन का मुख्यालय कहां है?
उत्तर : उदयपुर जिले में

13. राजस्थान मौलाना अबुल कलाम आजाद अरबी फारसी शोध संस्थान कहां है?
उत्तर : टोंक जिले में
14. राजस्थान में सोमेश्वर मंदिर कहां स्थित है।
उत्तर : किराडू, बाड़मेर में
15. सैनिक स्कूल, चित्तौड़गढ़ कब स्थापित किया गया?
उत्तर : 7 अगस्त 1961 को
16. राजस्थान में जहांगीर के महल कहां स्थित है?
उत्तर : पुष्कर में
17. दिलवाड़ा मंदिर परिसर में मंदिरों की कुल संख्या कितनी है?
उत्तर : 5
18. नमदे निर्माण का प्रमुख केंद्र कौन सा जिला है?
उत्तर : टोंक
19. कोटा बूंदी मार्ग पर देवपुर गांव के निकट 1683 ईस्वी में निर्मित छतरी के स्तंभों की संख्या कितनी है?
उत्तर : 84
20. अलवर जिले का वह स्थान बताओ जो प्रोजेक्ट टाइगर योजना में सम्मिलित किया गया?
उत्तर : सरिस्का राष्ट्रीय उद्यान
21. किस जिले में कालीबंगा की सभ्यता के अवशेष प्राप्त हुए हैं?
उत्तर : हनुमानगढ़ जिले में
22. रणकपूर का प्रसिद्ध जैन मंदिर किस जिले में स्थित है?
उत्तर : पाली जिले में
23. “ग्रेनाइट सिटी” के रूप में कौन से जिले को जाना जाता है?
उत्तर : जालौर
24. “84 खंभों की छतरी” कहां स्थित है?
उत्तर : बूंदी जिले में
25. आमेर किला कहां स्थित है?
उत्तर : जयपुर जिले में
26. राजस्थान के किस शहर को “सन सिटी” कहा जाता है?
उत्तर : जोधपुर को
27. निम्नलिखित में से किसे राजस्थान का “खजुराहो” कहा जाता है?
उत्तर : किराडू
28. राजस्थान के किस नगर में प्रसिद्ध मीनाकारी गहने बनाए जाते हैं?
उत्तर : जयपुर में
29. चित्तौड़गढ़ स्थित विजय स्तंभ के निर्माता कौन है?
उत्तर : राणा कुंभा
30. विजय स्तंभ का अन्य नाम क्या है?
उत्तर : कीर्ति स्तंभ
31. उदयपुर के निकट ओसिया में मंदिरों का निर्माण किनके द्वारा करवाया गया?
उत्तर : प्रतिहारों द्वारा
32. जैसलमेर की पटवों की हवेलीयां क्यों प्रसिद्ध है?
उत्तर : पत्थर की जालियों में की गई कटाई के कारण
33. लवकुश की जन्म स्थली के रूप में प्रसिद्ध स्थान है?
उत्तर : सीताबाड़ी
34. राजस्थान की वस्त्र नगरी के नाम से विख्यात है?
उत्तर : भीलवाड़ा जिला
35. राजस्थान के किस जिले का आकार कुछ-कुछ अर्धचंद्र अथवा प्याले जैसा है?
उत्तर : सीकर
36. कौन सा नगर राजस्थान का कानपुर कहलाता है।
उत्तर : कोटा
राजस्थान सामान्य ज्ञान के 20+ सेट महत्वपूर्ण प्रश्न पढ़ें
37. राजस्थान का कौनसा शहर पूर्वी सिंह द्वार कहलाने का गौरव रखता है?
उत्तर : अलवर
38. निहाल टावर कहां स्थित है?
उत्तर : धौलपुर
39. निहाल टावर क्या है?
उत्तर : घंटाघर
40. बूंदी राज्य की स्थापना किसके द्वारा की गई?
उत्तर : देव सिंह द्वारा
41. राष्ट्रीय दशहरा मेले का आयोजन किस जिले में किया जाता है?
उत्तर : कोटा जिले में
42. राजस्थान में अकबर की मस्जिद कहां स्थित है?
उत्तर : आमेर में
43. राजस्थान में एक जैन मंदिर स्थित है। जिसमें 1444 खंभे हैं। कोई भी खंबा एक दूसरे के समान नहीं है, उस मंदिर का नाम क्या है?
उत्तर : चौमुखा मंदिर, रणकपुर
44. राजस्थान का प्रसिद्ध औद्योगिक शहर कोटा, किस नदी के तट पर स्थित है?
उत्तर : चंबल नदी
45. बीसलपुर किस जिले में स्थित है?
उत्तर : टोंक
46. मत्स्य राज्य की राजधानी कौन सी थी?
उत्तर : अलवर
47. बौद्ध मंदिर के स्मारक किस स्थान पर स्थित है?
उत्तर : बैराठ
48. ब्रह्मा मंदिर कहां स्थित है?
उत्तर : पुष्कर में
49. ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह कहां स्थित है?
उत्तर : अजमेर में
50. सरगासूली कहां स्थित है?
उत्तर : जयपुर में
51. किस शहर को सूर्य नगरी के नाम से जाना जाता है?
उत्तर : जोधपुर
52. चित्तौड़ का प्रसिद्ध विजय स्तंभ किसने बनवाया था?
उत्तर : राणा कुंभा ने
53. किसको जल महलों की नगरी कहा जाता है?
उत्तर : डीग
54. कौन सा क्षेत्र ढूंढाड़ के नाम से जाना जाता है?
उत्तर : जयपुर
55. गुलाबी नगरी के नाम से कौनसा शहर जाना जाता है?
उत्तर : जयपुर
56. झील नगरी के नाम से कौनसा शहर जाना जाता है?
उत्तर : उदयपुर
57. राजस्थान का नवनिर्मित जिला कौन सा है?
उत्तर : प्रतापगढ़
58. कौन से जिले में मानव घनत्व सर्वाधिक है?
उत्तर : श्रीगंगानगर
59. थारपारकर प्रजाति कहां पाई जाती है?
उत्तर : राजस्थान के सीमावर्ती क्षेत्रों में
60. गणेश जी का प्रसिद्ध मंदिर किस जिले में स्थित है?
उत्तर : सवाई माधोपुर में
61. पटवों की हवेली कहां स्थित है?
उत्तर : जैसलमेर में
62. मुनाबाव किस जिले में है?
उत्तर : बाड़मेर में
63. जंतर मंतर का निर्माण किसके द्वारा करवाया गया था?
उत्तर : सवाई जयसिंह द्वारा
64. राजस्थान का कौनसा शहर “घंटियों के शहर” के रूप में जाना जाता है?
उत्तर : झालरापाटन
65. रणकपूर के जैन मंदिर में कितने खंभे हैं?
उत्तर : 1444
66. राजस्थान के किस जिले को जंगल प्रदेश के नाम से जाना जाता है?
उत्तर : बीकानेर

67. देवयानी तीर्थ स्थल स्थित है?
उत्तर : सांभर झील
68. 33 करोड़ देवी देवताओं की गद्दी कहां स्थित है?
उत्तर : मंडोर में
69. भीलवाड़ा स्थित आदिनाथ मंदिर का निर्माण किसने करवाया था?
उत्तर : विमल शाह ने
70. प्रसिद्ध कैला देवी मंदिर किस जिले में है?
उत्तर : करौली
71. किस भाग में “हॉल ऑफ हीरोज” स्थित है?
उत्तर : मंडोर
72. झुंझुनू के संस्थापक कौन थे?
उत्तर : मोहम्मद खान
73. त्रिपुर सुंदरी का मंदिर किस जिले में है?
उत्तर : बांसवाड़ा में
74. बूंदी में रंग महल का निर्माण किसने करवाया था?
उत्तर : छत्रसाल ने
75. तालाब ए शाही का निर्माण जहांगीर के किस मनसबदार ने करवाया था?
उत्तर : सुलेह खां
76. समराथल धोरा कहां स्थित है?
उत्तर : नागौर जिले में
77. राजस्थान का “जलियांवाला बाग” के नाम से प्रसिद्ध स्थान “मानगढ़ धाम” किस जिले में स्थित है?
उत्तर : बांसवाड़ा में
78. राजस्थान में नवाबों की नगरी के नाम से विख्यात है?
उत्तर : टोंक
79. किस मंदिर के बारे में कहा जाता है कि उसके निर्माण में पानी के स्थान पर घी इस्तेमाल किया गया था?
उत्तर : भांडा शाह जैन मंदिर, बीकानेर
80. जयपुर को गुलाबी किसके द्वारा करवाया गया था?
उत्तर : महाराजा सवाई रामसिंह द्वितीय
81. रेगिस्तान का जलमहल किसे कहा जाता है?
उत्तर : बाटाडू का कुआ, बाड़मेर
82. दिलवाड़ा का मंदिर कहां स्थित है?
उत्तर : माउंट आबू
83. अडाई दिन का झोपड़ा कहां पर स्थित है?
उत्तर : अजमेर
84. जंतर मंतर क्या है?
उत्तर : वेधशाला
85. जयपुर शहर की योजना किस वास्तुकार ने बनाई थी?
उत्तर : विद्याधर भट्टाचार्य
86. राजस्थान में बौद्ध संस्कृति के अवशेष कहां मिले हैं?
उत्तर : विराटनगर, जयपुर में
87. रावतभाटा कौन से जिले में स्थित है?
उत्तर : चित्तौड़गढ़
88. बेणेश्वर धाम मंदिर किस जिले में स्थित है?
उत्तर : डूंगरपुर
89. गौतमेश्वर धाम किस जिले में स्थित है?
उत्तर : प्रतापगढ़
90. प्रसिद्ध सलीम सिंह हवेली कहां स्थित है?
उत्तर : जैसलमेर में
91. अखेशाही सिक्के किस रियासत में प्रचलित थे?
उत्तर : जैसलमेर
92. कर्नल डिक्सन द्वारा स्थापित शहर कौन सा है?
उत्तर : ब्यावर, अजमेर में
93. मरुस्थल का प्रवेश द्वार किस शहर को कहा जाता है?
उत्तर : जोधपुर
टॉपिक वाइज राजस्थान सामान्य ज्ञान पढ़ें
94. जयपुर शहर का नक्शा किस वास्तुविद की देखरेख में तैयार किया गया?
उत्तर : पंडित विद्याधर भट्टाचार्य
95. खाटू श्याम जी का मंदिर कहां स्थित है?
उत्तर : खाटू, सीकर में
96. रंगनाथ जी का मंदिर कहां स्थित है?
उत्तर : पुष्कर में
97. रणकपुर मंदिर किस तीर्थंकर को समर्पित है?
उत्तर : आदिनाथ
98. लाख का सर्वाधिक काम होता है?
उत्तर : जयपुर में
99. “खातोली” किस जिले में हैं?
उत्तर : बूंदी जिले में
100. राजस्थान में गैटोर की छतरियां किस वंश के राज परिवार से संबंधित है?
उत्तर : कछवाहा वंश
Most Questions Rajasthan GK (101 – 200)
101. हमारे देश की 12वीं पंचवर्षीय योजना कब प्रारंभ हुई?
उत्तर : 1 अप्रैल 2012
102. राजस्थान के किस जिले से 3 जून 2011 को राष्ट्रीय सलाहकार परिषद की अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी ने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की शुरुआत की?
उत्तर : बांसवाड़ा
103. भारतीय रुपए के लिए रुपए प्रतीक चिन्ह की रचना किसने की थी?
उत्तर : उदय कुमार
104. 31 मार्च 2011 को जारी भारत की 15वीं जनगणना के अंतिम परिणामों के अनुसार राजस्थान में प्रति हजार पुरुषों पर महिलाओं की संख्या कितनी है?
उत्तर : 926
105. राजस्थान में कितने केंद्रीय विश्वविद्यालय कार्यरत हैं?
उत्तर : एक
106. हाल ही में भारत ने राजस्थान के किस शहर में भारतीय प्रबंध संस्थान की शुरुआत की है?
उत्तर : उदयपुर
107. हिमालय के तराई क्षेत्र के भू स्वरूप की प्रकृति कैसी है?
उत्तर : दलदली
108. ब्रह्मपुत्र के डेल्टा क्षेत्र के वनों को किस नाम से पुकारा जाता है?
उत्तर : मानसूनी वन
109. गेंडा संरक्षण परियोजना का प्रारंभ किस राज्य में किया गया?
उत्तर : असम
110. राजस्थान में अरावली पर्वत श्रृंखला के विस्तार की क्या दशा है?
उत्तर : दक्षिण पश्चिम से उत्तर पूर्व
BSTC परीक्षा की सम्पूर्ण जानकारी पढ़ें
111. हाडोती के पठार में राजस्थान का कौनसा क्षेत्र सम्मिलित किया जाता है?
उत्तर : दक्षिणी पूर्व
112. वर्ष 2011 की जनगणना के अंतरिम आंकड़ों के अनुसार राजस्थान की कुल जनसंख्या है
उत्तर : अड़सठ करोड़ छह लाख इक्कीस हज़ार बारह
113. वर्ष 2011 में राजस्थान में सर्वोच्च महिला साक्षरता किस जिले में अंकित की गई?
उत्तर : कोटा
114. भीलवाड़ा जिले के आगूचा गुलाबपुरा क्षेत्र से कौन सा खनिज प्राप्त होता है?
उत्तर : जस्ता
115. चोकला, मगरा, पुंगल किस पशु के प्रकार हैं?
उत्तर : भेड
116. ताल छापर कृष्ण मार्ग अभयारण्य किस जिले में स्थित है?
उत्तर : चूरू
117. राजस्थान में सोयाबीन के प्रमुख उत्पादक जिले हैं?
उत्तर : कोटा बारा
118. सरसों उत्पादन में राजस्थान का भारत में कौनसा स्थान है?
उत्तर : प्रथम
119. राजस्थान में प्रथम चीनी उद्योग कहां स्थापित किया गया था?
उत्तर : भोपाल सागर
120. सूखा प्रभावित क्षेत्र कार्यक्रम का प्रारंभ राजस्थान की किस वर्ष में किया गया?
उत्तर : वर्ष 1970-75 में
121. राजस्थान की हस्तशिल्प वस्तुओं को राजस्थान लघु उद्योग निगम किस ब्रांड नाम से विपणन करता है
सही उत्तर : राजस्थली
122. 1973 में रावतभाटा में राजस्थान अणुशक्ति परियोजना की स्थापना किस देश के सहयोग से हुई है
सही उत्तर : कनाडा
123. कौन सा खनिज खनिज उर्वरकों के उत्पादन में काम में लिया जाता है
सही उत्तर : जिप्सम
124. राजस्थान में कौनसा स्थान ‘नमदा’ के उत्पादन के लिए प्रसिद्ध है
सही उत्तर : टोंक
125. स्थानांतरित कृषि को राजस्थान में किस नाम से जाना जाता है
सही उत्तर : वालरा
126. सोम-कमला-अम्बा सिंचाई परियोजना किस जिले से संबंधित है
सही उत्तर : डूंगरपुर
127. परवन परियोजना किस जिले मैं स्थित है
सही उत्तर : बांरा
128. पन्नालाल बारूपाल कैनाल के जल का स्रोत है
सही उत्तर : हरिके बैराज बांध
129. किस किले को जितने के कर्म में अकबर को जयमल एंव फत्ता के प्रबल प्रतिरोध का सामना करना पड़ा था
सही उत्तर : चित्तौड़
130. वह कौन सी चित्रकला शैली है जिसमें पिछवाई, भित्ति चित्र, श्री कृष्ण की लीलाओं की बाल क्रीड़ाओं का चित्रण है-
सही उत्तर : नाथाद्वार शैली
131. चारबैत ख्यात की जन्मभूमि रही है –
सही उत्तर : टोंक
131. होली का त्यौहार किस तिथि को आयोजित किया जाता है?
सही उत्तर : फाल्गुन मास पूर्णिमा
132. भारत में सीमेंट उत्पादन में अग्रणी राज्य है-
सही उत्तर : राजस्थान
133. राजस्थान के कुल कितने जिले अंत:निष्ठ/अंतवर्ती जिले हैं-
सही उत्तर : 08
134. डूंगरपुर में स्थित नौलखा बावड़ी (1586) किसने बनवाई –
सही उत्तर : रानी परिमल देवी
135. नौटंकी तथा रामलीला राजस्थान के किस भाग में अधिक लोकप्रिय है-
सही उत्तर : पूर्वी
136. शेखावाटी के प्रसिद्ध नृत्य का नाम है-
सही उत्तर : गीदड़
137. शेखावाटी के ग्राम कटराथल में अप्रैल 1934 में किसके नेतृत्व में हजारों जाट महिलाओं ने किसान आंदोलन में भाग लिया
सही उत्तर : किशोरी देवी
138. विश्व का सबसे बड़ा चांदी का पात्र किस शहर में है
सही उत्तर : जयपुर
139. भारत में कुल कितने अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे हैं
सही उत्तर : 24
140. कौन सा जिला इसबगोल उत्पादन के लिए प्रसिद्ध है
सही उत्तर : जालौर
141. राजस्थान में पोमचा कहते हैं
सही उत्तर : महिलाओं की ओढ़नी |
142. राजस्थान में ऊंट के बीमार होने पर किस देवता की पूजा की जाती है
सही उत्तर : पाबूजी
143. जयानक की प्रसिद्ध रचना कौन सी थी
सही उत्तर : पृथ्वीराज विजय
144. तमाशा ख्याल के मंच को क्या कहा जाता है
सही उत्तर : अखाड़ा
145. संत लालदास जी की समाधि कहां स्थित है-
सही उत्तर : नगला, भरतपुर में
146. अरावली विंध्याचल श्रृंखलाओं के मध्य कौन सा पठार स्थित है
सही उत्तर : मालवा का पठार
147. राजस्थान में स्थापत्य कला का जनक कहा जाता है-
सही उत्तर : महाराणा कुंभा
148. राजस्थान राज्य मे “व्यक्ति शैली” के चित्रों का संबंध जिस शैली से है वह है
सही उत्तर : जयपुर
149. राणा सांगा ने किस युद्ध में बाबर की सेना को हराया?
सही उत्तर : बयाना
150. सर्वाधिक उपजाऊ माने जाने वाली मिट्टी कौन सी है-
सही उत्तर : जलोढ़/दोमट मिट्टी
151. सिंह पर सवार गणेश जी की मूर्ति कहाँ है –
सही उत्तर : बीकानेर
152. ‘सोंथी’ संस्कृति का संबंध किससे है-
सही उत्तर : बीकानेर
153. लोहागढ़ दुर्ग के नाम से कोनसा किला जाना जाता है
सही उत्तर : भरतपुर दुर्ग
154. राजस्थान मे रेलवे भर्ती मंडल कहाँ है –
सही उत्तर : अजमेर
155. हिंदुस्तान मशीन टूल्स कहां स्थित है-
सही उत्तर : अजमेर मे
156. ‘हिंदू प्रतिमाशास्त्र की अनुपम निधि’ किसे कहा जाता है-
सही उत्तर : कीर्ति स्तंभ को
157. ‘आईने अकबरी’ की रचना की थी –
सही उत्तर : अबुल फजल
158. राजस्थान में कुल राष्ट्रीय राजमार्ग (NH) है –
सही उत्तर : 39
159. राजस्थान भारत में किसका सर्वाधिक उत्पादक है-
सही उत्तर : मसाले
160. करवाचौथ का व्रत सुहागिन स्त्रियां किस तिथि को करती है –
सही उत्तर : कार्तिक कृष्ण चतुर्थी
161. रूठी रानी का महल राजस्थान के किस दुर्ग में स्थित है
सही उत्तर : मांडलगढ़ दुर्ग
162. भित्ति चित्रों की दृष्टि से राजस्थान का समनन्तम क्षेत्र कौन सा है
सही उत्तर : कोटा-बूंदी
163. सरस्वती नदी का दूसरा नाम क्या था
सही उत्तर : घग्घर
164. जयबाण किसका नाम है
सही उत्तर : एक तोप का नाम
165. सरकारी तंत्र में संचालित शक्कर का कारखाना स्थित है –
सही उत्तर : केशोरायपाटन
166. राजपूत कला की मुख्य पहचान है –
सही उत्तर : शौर्य व सुरक्षा की भावना
167. 8 खंभों वाली छतरी किसका स्तंभ है
सही उत्तर : महाराणा प्रताप
168. राज्य मे पुरुष साक्षरता सर्वाधिक किस जिले में है
सही उत्तर : झुंझुनू

169. राजस्थान का जल/उदक दुर्ग है
सही उत्तर : गागरोन दुर्ग
170. गणगौर का त्योहार किस तिथि को आयोजित किया जाता है
सही उत्तर : चैत्र शुक्ला तृतीय
171. भारत का सबसे बड़ा कृषि फार्म कहां है
सही उत्तर : सूरतगढ़
172. राज्य में सबसे अधिक भेड़े किस जिले में पाई जाती है
सही उत्तर : बाड़मेर
173 . बांगड़ सेवा मंदिर से संबंधित है
सही उत्तर : भोगीलाल पांड्या
174. खानवा में बाबर के विरुद्ध सांगा की सहायता के लिए किसके नेतृत्व में मारवाड़ी सेना भेजी गई थी
सही उत्तर : मालदेव
175. बौद्ध मंदिर का स्मारक किस स्थान पर स्थित है
सही उत्तर : बैराठ
176. राजस्थान में प्रत्येक वर्ष चैत्र मास में गणगौर पूजन उत्सव दिवस की तिथि है
सही उत्तर : शुक्ल पक्ष तृतीया
177. 11 वीं सदी का प्रसिद्ध सास बहू का मंदिर है
सही उत्तर : उदयपुर में
178. गरासियो द्वारा किया जाने वाला नृत्य है
सही उत्तर : वालर
179. निम्बार्क संप्रदाय की प्रमुख पीठ अवस्थित है
सही उत्तर : सलेमाबाद
180. हुरड़ा किस रियासत में स्थित था
सही उत्तर : मेवाड़
181. राजस्थान संघ का निर्माण 25 मार्च 1948 को हुआ इसमें राजप्रमुख किसके द्वारा बनाया गया
सही उत्तर : महराव कोटा
182. राजस्थान का प्रसिद्ध औद्योगिक शहर, कोटा किस नदी के तट पर स्थित है
सही उत्तर : चंबल नदी
183. पिथला द्वारा डिंगल भाषा में लिखे गए ग्रंथ हैं
सही उत्तर : बेलि किसन रुक्मणी री व गंगा लहरी
184. किस शहर में गंगा मंदिर स्थित है
सही उत्तर : भरतपुर
185. 1857 में कोटा विद्रोह का नेता कौन था
सही उत्तर : मेहराब खां
186. राष्ट्रीय बीजीय मसाला अनुसंधान केंद्र स्थित है
सही उत्तर : तबीजी, अजमेर में
187. जैसलमेर में भाटी राजपूत किस देवी की पूजा करते हैं वह है
सही उत्तर : आवड़ माता
188. भगवान शिव को समर्पित शिवाड़ के मेले का आयोजन राजस्थान के किस जिले में होता है
सही उत्तर : सवाई माधोपुर
189. नवीन राजस्थान नामक समाचार पत्र के संस्थापक कौन थे
सही उत्तर : विजय सिंह पथिक
190. राजस्थान सेवा संघ का निर्माण 1919 में पथिक रामनारायण चौधरी एवं किंगकर द्वारा किस स्थान पर किया गया
सही उत्तर : वर्धा
191. मेवाड़ के महाराणा सांगा ने इब्राहिम लोदी को किस युद्ध में परास्त किया –
सही उत्तर : खतौली का युद्ध
192. राजस्थान में गुरु शिखर चोटी की ऊंचाई है
सही उत्तर : 1722 मीटर
193. उन दो सरदारों के नाम बताए जिन्हें अकबर के समय 7000 की मनसबदारी प्रदान की गई
सही उत्तर : राजा मानसिंह, कोका अजीज
194. 22 जून 1908 को चित्तौड़गढ़ में राशीम परगना स्थित मातृकुंडिया नामक स्थान पर कौन सा आंदोलन आरंभ हुआ
सही उत्तर : भगत आंदोलन
195. राज्य का सबसे प्राचीन एवं संगठित उद्योग है
सही उत्तर : सूती वस्त्र
196. मौसम के आधार पर राजस्थान की फसलों को कितने भागों में विभक्त किया जा सकता है
सही उत्तर : 3
197. राजस्थान का भीष्म पितामह किसे कहा जाता है
सही उत्तर : राणा चूड़ा
198. . राजस्थान की एकमात्र रियासत जहां ऊंट की बलि दी जाती थी और आज भी दी जाती है
सही उत्तर : टोंक
199. राजस्थान में हरित क्रांति का संबंध है
सही उत्तर : गेहूं उत्पादन
200. धारी संस्कार किस जनजाति में प्रचलित है
सही उत्तर : सहरिया
राजस्थान सामान्य ज्ञान के महत्पूर्ण प्रश्न (201-300)
201. एक खंभा महल के नाम से प्रसिद्ध प्रहरी मीनार का निर्माण किसने करवाया?
उत्तर : महाराजा अजीतसिंह ने।
202. देवकुंड की छतरियां किन की याद में निर्मित करवाई गई थी?
उत्तर : बीकानेर के राजाओं की।
203. कृष्णा विलास महल कहां स्थित है?
उत्तर : उदयपुर।
204. पांडुपोल कहां पर स्थित है?
उत्तर : अलवर के पास
205. सहेलियों की बाड़ी कहां स्थित है?
उत्तर : उदयपुर।
206. चांद बावड़ी किस जिले में स्थित है?
उत्तर : दोसा ।
207. ‘ काठ का रैन बसेरा’ महल राजस्थान के किस जिले में स्थित है?
उत्तर : झालावाड़
208. बाडोली की छतरी किस शासक ने बनवाई थी?
उत्तर : महाराणा अमर सिंह।
209. किराडू का सोमेश्वर मंदिर किस शैली का है?
उत्तर : गुर्जर प्रतिहार शैली का।
210. सिरोही क्षेत्र की पहाड़ियों को स्थानीय भाषा में क्या कहा जाता है?
उत्तर : भाकर।
211. भारत का मक्का नाम से कौन सा शहर प्रसिद्ध है?
उत्तर : अजमेर।
212. बीकानेर राज परिवार की छतरियां कहां स्थित है?
उत्तर : देवी कुंड सागर
213. बूँदी स्थित रानी जी की बावड़ी ,जो बावड़ियों की सिरमोर है, का निर्माण किसने करवाया था?
उत्तर : रानी नातावन जी।
214. राजस्थान का हरिद्वार किस तीर्थ को कहा जाता है?
उत्तर : मातृकुंडिया
215. बीबी जरीना का मकबरा कहां स्थित है?
उत्तर : धौलपुर।
216. डूँगरपुर में आसकरण द्वारा निर्मित बेणेश्वर का शिवालय कौन सी नदियों के संगम पर स्थित है?
उत्तर : सोम, माही।
217. ‘Island palace’ किसे कहा जाता है?
उत्तर : जल महल।
218. गुड़िया संग्रहालय किस जिले में स्थित है?
उत्तर : जयपुर।
219. जैसलमेर में पोकरण के निकट स्थित सांप्रदायिक सद्भाव की मिसाल बाबा रामदेव के तीर्थ स्थल को किस नाम से जाना जाता है?
उत्तर : रामदेवरा।
220. अंजनी माता की हनुमान जी को स्तनपान कराती हुई भारत की एकमात्र मूर्ति कहां पर स्थापित है?
उत्तर : करौली।
221. गंगानगर का प्राचीन नाम क्या था?
उत्तर : रामनगर।
222. डिग्गी मालपुरा के कल्याण जी मंदिर को मुस्लिम धर्मावलंबी किस नाम से पुकारते हैं?
उत्तर : कलह पीर।
223. हीरो का नाम उदयपुर के किस मंदिर में चढ़ाया जाता है?
उत्तर : जगदीश मंदिर।
224. नंदनी माता तीर्थ किस जिले में स्थित है?
उत्तर : बांसवाड़ा।
225. सात सहेलियों का मंदिर किस मंदिर को कहते हैं?
उत्तर : पदमनाभ जैन मंदिर।
226. वेश्याओं का मंदिर किस मंदिर को कहते हैं?
उत्तर : नेमिनाथ का मंदिर, रणकपुर।
227. राजस्थान का अमरनाथ किसे कहा जाता है?
उत्तर : पाली जिले के सादड़ी कस्बे के पास गुफा में स्थित परशुराम महादेव स्थल को।
228. मेवाड़ महाराणा उदय सिंह की छतरी कहां स्थित है?
उत्तर : गोगुंदा।
229. कपूर बाबा नामक फकीर की छतरी जो शहजादा खुर्रम ने बनवाई थी, कहां स्थित है?
उत्तर : जगमंदिर महल, उदयपुर।
230. तापी बावड़ी कहां स्थित है?
उत्तर : जोधपुर।
231. आदिवासियों का मुक्तिधाम महास्थल किसे कहते हैं?
उत्तर : बेणेश्वर ( डूंगरपुर)
232. देलवाड़ा स्थित आदिनाथ मंदिर का निर्माण किसने करवाया था?
उत्तर : विमलसाह।
233. राजस्थान राज्य अभिलेखागार कहां स्थित है?
उत्तर : बीकानेर।
234. राजस्थान में अशोक का अभिलेख कहां प्राप्त हुआ था?
उत्तर : वैराठ।

235. किराडू का सोमेश्वर मंदिर और आभानेरी का हर्षद माता मंदिर किस शैली में बने हुए हैं?
उत्तर : गुर्जर-प्रतिहार।
236. ‘पृथ्वीराज विजय’ की रचना किसने की थी?
उत्तर : जयानक।
237. अरबी फारसी शोध संस्थान कहां स्थित है?
उत्तर : टोंक।
238. राजस्थान प्राच्य विद्या प्रतिष्ठान कहां स्थित है?
उत्तर : जोधपुर।
239. बसंत गढ़ का शिलालेख किस वंश से संबंधित है?
उत्तर : चावड़ा।
240. राजस्थान से प्राप्त सबसे प्राचीन सिक्के कहलाते हैं।
उत्तर : आहत सिक्के।
241. राजस्थान में किन राजाओं के सिक्के नलियासर, वैराठ तथा नगरी में प्राप्त हुए हैं?
उत्तर : यूनानी।
242. झाड़साही सिक्का कौनसी रियासत से संबंधित है?
उत्तर : जयपुर।
243. ‘गाधिया’ सिक्के किस राज्य से संबंधित है?
उत्तर : उदयपुर।
244. भरतपुर के किस स्थान पर गुप्त कालीन सिक्कों का बड़ा भंडार मिला है?
उत्तर : नगलाछैल।
245. वैराठ में प्रथम उत्खनन किसके नेतृत्व में किया गया था?
उत्तर : दयाराम साहनी।
246. जूता हुआ खेत के प्रमाण किस पुरास्थल में मिलते हैं?
उत्तर : कालीबंगा।
247. अनाज रखने के बड़े मृदभांड जिन्हें ‘गोरे बकोठ’ कहा जाता था किस प्राचीन सभ्यता से प्राप्त हुए?
उत्तर : आहड़ ।
248. राजस्थान में विश्व की प्राचीनतम सभ्यताओं में से एक हड़प्पा सभ्यता का प्रसिद्ध स्थल कालीबंगा किस जिले में स्थित है?
उत्तर : हनुमानगढ़।
249. बौद्ध धर्म से संबंधित पुरातात्विक अवशेष किस सभ्यता से मिले हैं?
उत्तर : बैराठ।
250. राजस्थान में सभ्यता के किस स्थल पर सबसे प्रथम बार हल से जूते हुए खेत के साक्ष्य प्राप्त हुए?
उत्तर : कालीबंगा।
251. बैराठ में जो पुरातात्विक अवशेष मिले हैं वे किस काल से संबंधित हैं?
उत्तर : मौर्य काल।
252. सिंधु घाटी के लोग किस पालतू पशु से परिचित नहीं थे?
उत्तर : घोड़ा।
253. हड़प्पा संस्कृति का नवीनतम उत्खनन स्थल कौन सा है?
उत्तर : धोलावीरा।
254. गणेश्वर सभ्यता किस काल से संबंधित है?
उत्तर : ताम्र पाषाण युग।
255. ताम्रवती नगरी के रूप मैं किस स्थान को जाना जाता है?
उत्तर : आहड़।
256. राजस्थान राज्य का अभिलेखागार कहां स्थित है?
उत्तर : बीकानेर।
257. राजस्थान में महाभारत काल के अवशेष कहां मिले हैं?
उत्तर : अलवर के निकट बैराठ व भरतपुर के निकट नोह् में।
258. आहड़ सभ्यता के लोग किस खाद्य पदार्थ से अच्छी प्रकार परिचित है?
उत्तर : चावल।
259. पुरातात्विक स्थल रंग महल कहां स्थित है?
उत्तर : हनुमानगढ़।
260. कालीबंगा का शाब्दिक अर्थ क्या है?
उत्तर : काली चूड़ियां।
261. किस पुरातात्विक स्थल को पूर्व में मालव नगर कहते थे।
उत्तर : नगर(टोंक)।
262. राजस्थान के किस वर्तमान जिले में गणेश्वर स्थल स्थित है?
उत्तर : सीकर।
263. वैराठ में किस सभ्यता के अवशेष प्राप्त हुए?
उत्तर : मौर्यकालीन सभ्यता।
264. प्राचीन गणेश्वर सभ्यता के अवशेष कंन्हा प्राप्त हुए हैं?
उत्तर : नीमकाथाना से।
265. आहड़ सभ्यता किस नदी पर स्थित है?
उत्तर : बनास नदी पर।
266. उदयपुर के पास स्थित किस प्राचीन कस्बे को ताम्र नगरी भी कहा जाता था?
उत्तर : आहड़।
267. कालीबंगा सभ्यता किस नदी के समीप विकसित हुई थी?
उत्तर : सरस्वती।
268. पोथीखाना संग्रहालय कहां स्थित है?
उत्तर : जयपुर।
269. रणथंभोर की विजय के उपरांत अलाउद्दीन खिलजी ने रणथंभोर दुर्ग को किसके अधिकार में सौंपा था?
उत्तर : उलुग खान
270. शिलादेवी का मंदिर किस जिले में स्थित है?
उत्तर : आमेर।
271. बसंती नामक किले का निर्माण किस राजा ने करवाया था?
उत्तर : राणा कुंभा ने।
272. रियासत काल में राज्य की सुरक्षा हेतु ओदक दुर्ग बनाए जाते थे। यह कहां स्थित होते थे?
उत्तर : जल से घिरे हुए।
273. हम्मीर ने सुल्तान अलाउद्दीन खिलजी के किस विद्रोही सेनापति को रणथंभोर दुर्ग में शरण दी थी।
उत्तर : मीर मुहम्मद शाह
274. कुंभलगढ़ किले का प्रमुख वास्तुकार कौन था?
उत्तर : मंडन।
275. विजय स्तंभ किस दुर्ग में स्थित है?
उत्तर : चित्तौड़ दुर्ग।
276. भटनेर का किला किस जिले में स्थित है?
उत्तर : हनुमानगढ़।
277. किस महाराजा ने जैसलमेर में 5 पटवा हवेलियों का निर्माण करवाया?
उत्तर : गुमानमल
278. किस दुर्ग को सोनार दुर्ग भी कहा जाता है?
उत्तर : जैसलमेर
279. लोहा गढ़ दुर्ग कहां स्थित है?
उत्तर : भारतपुर।
280. किस दुर्ग का प्रवेश द्वार नौलखा दरवाजा के नाम से जाना जाता है।
उत्तर : रणथंभौर।
282. चंबल नदी के किनारे निर्मित उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश की सीमाओं से घिरा ऐतिहासिक महत्व का दुर्ग कौन सा है?
उत्तर : शेरगढ़ का किला।
283. वह दुर्ग जो राजस्थान में चित्तौड़गढ़ दुर्ग के बाद सबसे बड़ा लिविंग फोर्ट है।
उत्तर : जैसलमेर दुर्ग।
284. एक तारागढ़ का किला अजमेर में स्थित है। दूसरा तारागढ़ का किला किस जिले में स्थित है?
उत्तर : बूंदी।
285. कुंभलगढ़ का किला किस जिले में स्थित है?
उत्तर : राजसमंद।
286. मेहरानगढ़ का किला कहां स्थित है?
उत्तर : जोधपुर।
287. किस किले के लिए कहा गया था कि अन्य सब किले नंगे हैं जबकि यह बख्तरबंद है।
उत्तर : रणथंभौर किला।
288. चितौड़गढ़ स्थित विजय स्तंभ का निर्माण किसने करवाया था?
उत्तर : महाराणा कुंभा।
289. मेहरानगढ़ दुर्ग का निर्माण किस राजा ने करवाया था?
उत्तर : राव जोधा ने।
290. किस दुर्ग को राजस्थान का वेल्लोर कहा जाता है?
उत्तर : भैंस रोड गढ़।
291. तिमनगढ़ दुर्ग कहां स्थित है?
उत्तर : बयाना(भरतपुर)
292. ‘सर टॉमस रो’ ने अपना परिचय मुगल सम्राट जहांगीर को किस स्थान पर दिया था?
उत्तर : बसंतगढ़ दुर्ग (सिरोही)
293. इतिहास प्रसिद्ध सिवाना दुर्ग किस जिले में स्थित है?
उत्तर : बाड़मेर।
294. वह किला जिस पर अंग्रेज जनरल लार्ड लेक ने 5 बार चढ़ाई की किंतु असफल हुआ था।
उत्तर : लोहागढ़ ,भरतपुर।
295. अबुल फजल ने किस दुर्ग के विषय में लिखा कि यह दुर्ग इतना ऊंचा है कि नीचे से ऊपर देखने में सिर की पगड़ी गिर जाती है?
उत्तर : कुंभलगढ़ दुर्ग
296. राजस्थान के किस किले को सुवर्णगिरि कहा जाता है?
उत्तर : जालौर के दुर्ग!
297. कुम्भलगढ़ दुर्ग की दीवार की लंबाई है।
उत्तर : 36 किमी.
298. आमेंर के तारागढ़ दुर्ग का निर्माण किसने करवाया था?
उत्तर : अजय पाल।
299. प्रसिद्ध सोनार किला कहां पर स्थित है?
उत्तर : जैसलमेर।
300. राजस्थान में जूनागढ़ किला कहां पर स्थित है।
उत्तर : बीकानेर।
Rajasthan GK in hindi questions and answer (301-400)

301. गागरोन किला किस नदी के किनारे स्थित है?
उत्तर : आहू व कालीसिंध।
302. गढ़बिठली दुर्ग कहां स्थित है?
उत्तर : तारागढ़ -अजमेर।
303. “ये महल मानव नहीं प्रेतों द्वारा बनाए गए लगते हैं।” यह कथन रुडयार्ड किपलिंग द्वारा किस दुर्ग के बारे मे कहा गया था
उत्तर : बूंदी दुर्ग।
304. झालरापाटन में नव लखा दुर्ग की नींव किसने रखी थी।
उत्तर : पृथ्वी सिंह।
305. कर्नल जेम्स टॉड ने राजपूतों की उत्पत्ति किन से बताई है?
उत्तर : विदेशी शक-सीथियन जातियों से।
306. प्रतिहारो को ईरानी मूल का बताने वाले इतिहासकार कौन हैं।
उत्तर : कैनेडी।
307. भारतीय इतिहास में किस अवधि को राजपूत अवधि कहा जाता है?
उत्तर : सातवीं से 12 वीं सदी की अवधि।
308. किसके समय में व्हेनसांग (युवान च्यांग) राजस्थान आया था।
उत्तर : हर्षवर्धन के समय में।
309. जोधपुर के निकट ओसियां में स्थित मंदिर समूह किस राजवंश की देन है?
उत्तर : प्रतिहार।
310. मिहिर भोज किस वंश का शासक था?
उत्तर : गुर्जर प्रतिहार।
311. किस राजा के वंशज गुर्जर प्रतिहार कहे जाने लगे
उत्तर : नागभट्ट द्वितीय।
312. प्रसिद्ध चीनी इतिहासकार व्हेनसांग राजस्थान के किस शहर में रुके थे?
उत्तर : भीनमाल।
313. पन्नाधाय ने अपने पुत्र का बलिदान देकर किस राजकुमार की जान बचाई थी?
उत्तर : उदय सिंह।
314. हल्दीघाटी के युद्ध के पश्चात महाराणा प्रताप ने अपनी राजधानी किसे बनाया?
उत्तर : कुंभलगढ़।
315. हल्दीघाटी का युद्ध किस वर्ष में हुआ था?
उत्तर : 1576 में
316. किस राजपूत सरदार ने खानवा के युद्ध में राणा सांगा के घायल हो जाने के बाद उनका राज चिन्ह धारण करके युद्ध जारी रखा था?
उत्तर : झाला आजा।
317. राणा सांगा और बाबर के बीच ऐतिहासिक युद्ध कहां लड़ा गया था?
उत्तर : खानवा।
318. किस युद्ध में मेवाड़ के महाराणा सांगा ने बाबर की सेना को हराया था?
उत्तर : बयाना का युद्ध।
319. शाहजहां के पुत्रों में हुए उत्तराधिकारी युद्ध मे औरंगजेब ने मेवाड़ के किस महाराणा से सहयोग प्राप्त करने का प्रयास किया।
उत्तर : राजसिंह।
320. संगीत ज्ञान के कारण कुंभा को कौन सी उपाधि प्राप्त हुई थी?
उत्तर : अभिनव भरताचार्य।
321. मेवाड़ के महाराणा भोपाल सिंह किस वर्ष में राजस्थान के महाराज प्रमुख बने थे?
उत्तर : 1949।
322. कुम्भा द्वारा निर्मित कीर्तिस्तंभ कितनी मंजिला है?
उत्तर : 9 मंजिला।
323. चित्तौड़गढ़ की किस रानी ने बादशाह हुमायूं से मदद मांगी थी?
उत्तर : रानी कर्मावती।
324. महाराणा प्रताप की जन्मस्थली है।
उत्तर : कुंभलगढ़।
325. राणा सांगा और बाबर के मध्य खानवा का युद्ध किस वर्ष में हुआ था?
उत्तर : 1527 ई में।
326. चितौड़ दुर्ग में स्थित कीर्ति स्तंभ किस को समर्पित है?
उत्तर : जैन तीर्थकार आदिनाथ।
327. किस किले को जीतने के क्रम में अकबर को जयमल एवं पता के प्रबल प्रतिरोध का सामना करना पड़ा था?
उत्तर : चित्तौड़गढ़।
328. राणा पूजा किस राजा का सेनापति था?
उत्तर : राणा प्रताप का।
329. नाथद्वारा में श्रीनाथजी की मूर्ति को किसने प्रतिष्ठित कराया था?
उत्तर : महाराणा राज सिंह।
330. राणा कुंभा द्वारा निर्मित अचलगढ़ का किला किस स्थान पर स्थित है?
उत्तर : माउंट आबू।
331. मेवाड़ के रक्षक के रूप में किसे याद किया जाता है?
उत्तर : महाराणा प्रताप।
332. महाराणा प्रताप की मृत्यु के समय आयु थी।
उत्तर : 57 वर्ष।
334. महाराणा सांगा ने इब्राहिम लोदी को किस युद्ध में परास्त किया था?
उत्तर : खातोली का युद्ध।
335. अक्टूबर , 1567 में अकबर द्वारा चित्तौड़ दुर्ग के घेराव के समय मेवाड़ का राणा था।
उत्तर : उदय सिंह।
336. राजस्थान में मुस्लिम सत्ता के प्रसार का सर्वाधिक श्रेय किसे दिया जाता है?
उत्तर : अलाउद्दीन खिलजी को।
337. राजपूत राजाओं के समय कौन सा धर्म अधिक लोकप्रिय हुआ।
उत्तर : हिंदू धर्म।
338. राजपूत राजाओं के ऐतिहासिक दरबार का आयोजन नागौर में किस वर्ष किया गया था?
उत्तर : 1570 में।
339. कर्नल जैम्स टॉड ने किस युद्ध को ‘मेवाड़ का मैराथन’ कहकर पुकारा है?
उत्तर : दिवेर का युद्ध।
340. महाराणा प्रताप का राज्याभिषेक कहां हुआ था?
उत्तर : गोगुंदा में।
341. कर्नल टॉड ने किस युद्ध को मेवाड़ का थर्मोपोली कहां है?
उत्तर : हल्दीघाटी का युद्ध।
342. खातोली का युद्ध किस किस के मध्य हुआ था?
उत्तर : इब्राहिम लोदी एवं राणा संग्राम सिंह के मध्य।
343. किस शासक ने चंदेरी के युद्ध को जेहाद घोषित किया और युद्धोपरांत राजपूतों के सिरों की मीनार बनवाई थी?
उत्तर : बाबर।
344. हरमाड़ा का युद्ध किन-किन के मध्य हुआ था?
उत्तर : शेरशाह के सेनानायक हाजी खा और उदय सिंह के मध्य।
345. हल्दीघाटी के युद्ध को खमनोर का युद्ध की संज्ञा किस इतिहासकार ने दी।
उत्तर : अबुल- फजल।
346. किस राजपूत राजा को स्थापत्य कला का सरंक्षक कहा जाता है।
उत्तर : राणा कुंभा!।
347. मेवाड़ की राजकुमारी कृष्णा कुमारी जिसके विवाह के कारण जयपुर एवं जोधपुर के मध्य संघर्ष हुआ किसकी पुत्री थी?
उत्तर : महाराणा भीमसिंह।
348. मुगल विरोधी कार्यवाही की दृष्टि से महाराणा प्रताप का पथ प्रदर्शक किसे माना जाता है?
उत्तर : राव चंद्रसेन को।
349. महाराणा अमर सिंह और खुर्रम के मध्य संधि कब हुई थी?
उत्तर : 5-2-1615 को।
350. महाराणा प्रताप के समय अकबर ने शाहबाज खां को कितनी बार मेवाड़ पर आक्रमण के लिए भेजा?
उत्तर : 3 बार।
351. चित्तौड़ का राणा रतन सिंह किस वंश का था?
उत्तर : गुहिल वंशीय।
352. 1527 ई में महाराणा सांगा एवं बाबर के मध्य खानवा का युद्ध किस जिले में हुआ था?
उत्तर : भरतपुर।
353. अकबर द्वारा प्रताप के पास भेजा गया प्रथम दूत कौन था?
उत्तर : जलाल खान।
355. प्रताप की सेना का पठान सेनानायक कौन था?
उत्तर : हकीम खान सूर।
356. राजस्थान के किस राजा को हिंदूपत राजा कहा जाता है?
उत्तर : मेवाड़ का महाराणा प्रताप।
357. ‘हुरड़ा’ किस रियासत में स्थित था?
उत्तर : मेवाड़!।
358. खानवा के युद्ध में कौन पराजित हुआ था?
उत्तर : महाराणा सांगा।
359. महाराणा प्रताप की मृत्यु कहां हुई थी?
उत्तर : चावंड में।
360. राजस्थान का ऐतिहासिक जोहर किस जिले में हुआ था?
उत्तर : चित्तौड़गढ़।
361. अलाउद्दीन खिलजी ने चित्तौड़ का नाम बदलकर क्या रखा था?
उत्तर : खिज्राबाद।
362. राव रणमल मेवाड़ महाराणा मोकल का रिश्ते में क्या लगता था?
उत्तर : मामा।
363. राजस्थान के इतिहास में ‘पट्टा रेख’ से क्या अभिप्राय है?
उत्तर : आकलित राजस्व।
364. शेरशाह सूरी का अंतिम अभियान किस शासक के विरुद्ध?
उत्तर : कालिंजर।
365. जोधपुर शहर के संस्थापक थे।
उत्तर : राव जोधा।
365. मारवाड़ के राठौड़ वंश का संस्थापक था।
उत्तर : राव सिहा।
366. मारवाड़ का प्रताप किसे कहा जाता है?
उत्तर : राव चंद्रसेन।
367. शेरशाह ने किस शासक के व्यवहार से रुष्ट होकर मारवाड़ पर आक्रमण किया?
उत्तर : मालदेव।
368. जोधपुर के राठौड़ नरेशों में अकबर का प्रबल प्रतिरोधी था।
उत्तर : चंद्रसेन।
369. फारसी इतिहासकार ने ‘हशमत वाला’ राजा किसे कहा है?
उत्तर : राव मालदेव को।
370. गिरी सुमेल का युद्ध किन के मध्य लड़ा गया था?
उत्तर : मालदेव- शेरशाह।
371. मालदेव के पश्चात मारवाड़ का शासक कौन बना?
उत्तर : चन्द्रसेन।
372. बीकानेर के किस शासक ने मुगलों की जीवन पर्यंत सेवा की?
उत्तर : महाराजा रायसिंह
373. बीकानेर का कौन सा शासक अकबर और जहांगीर दोनों की सेवा में रहा?
उत्तर : रावसिंह।
374. मीरा के गुरु कौन थे।
सही उत्तर : रैदास
375. कीर्ति स्तंभ की निर्माण योजना का सूत्रधार था।
सही उत्तर : राणा कुम्भा
376. राज्य को किस स्त्रोत से सर्वाधिक ऊर्जा प्राप्त होती है
सही उत्तर : ताप विद्युत
377. राज्य में सबसे बड़ी मीठे पानी की झील है।
सही उत्तर : जयसमंद झील
378. किस राजपूत रानी ने हिमायू के पास राखी भेजकर बहादुर शाह के खिलाफ सहायता प्राप्ति का संदेश भेजा था।
सही उत्तर : रानी कर्मावती
379. राजस्थान के राजनीतिक जागरण में अग्रणी रहे “त्याग भूमि” नामक समाचार पत्र के संपादक कौन थे?
सही उत्तर : हरीभाऊ उपाध्याय
380. केसरी सिंह बारहठ द्वारा सशस्त्र क्रांति के संचालन का कार्य कहां से किया गया।
सही उत्तर : कोटा से
381. राजस्थानी भाषा का सर्वप्रथम वर्गीकरण किया –
सही उत्तर : जॉर्ज अब्राहम ग्रियर्सन
382. राजस्थान में सर्वाधिक बकरियां मिलती है
सही उत्तर : बाड़मेर
383. नेजा नृत्य किस त्यौहार पर आयोजित किया जाता है
सही उत्तर : होली
384. पुष्कर के ब्रह्मा मंदिर के अतिरिक्त राजस्थान में ही ब्रह्मा जी का दूसरा मंदिर कहां स्थित है
सही उत्तर : आसोतरा
385. राजस्थान के लोक देवता जिन्हें “शेषनाग का अवतार” माना जाता है
सही उत्तर : वीर कल्लाजी
386. राजस्थान में भीलों के द्वारा की जाने वाली भूमिगत कृषि कहलाती है
सही उत्तर : चीमाता
387. सोयाबीन की खेती किस संभाग के लिए सबसे उपयुक्त एंव लाभदायक सिद्ध हुई है
सही उत्तर : कोटा
388. गरीब की फसल के नाम से कौन सी फसल जानी जाती है
सही उत्तर : जवार
389. कालीबंगा का शाब्दिक अर्थ है
सही उत्तर : काले रंग की चूड़ियां
390. दिबेर के युद्ध अक्टूबर 1582 के पश्चात महाराणा प्रताप की नई राजधानी थी
सही उत्तर : चामुंड
391. निमूचाणा हत्याकांड को जलियांवाला बाग हत्याकांड से भी भयंकर बताया था वे थे
सही उत्तर : महात्मा गांधी
392. राजस्थान में जल महलों की नगरी किसे कहा जाता है
सही उत्तर : डीग के जल महल
393. राजस्थान का एकीकरण कितने चरणों में पूरा हुआ
सही उत्तर : 7 चरणों में
394. राजस्थान में क्रीडा विश्वविद्यालय कहां स्थापित किया गया है
सही उत्तर : झुंझुनू
395. बरसिंहसर नामक स्थान जहां पर कोयले पर आधारित परियोजना स्थापित है
सही उत्तर : बीकानेर
396. राजस्थान में मृदा का अपरदन कितने प्रकार से होता है
सही उत्तर : 3
397. “बिथौड़ा” नामक स्थान संबंधित है
सही उत्तर : 1857 के स्वतंत्रता संग्राम से
398. राजस्थान के वे संत कौन है जो राजस्थान छोड़कर बनारस गए और रामनंद के शिष्य बन गए
सही उत्तर : संत धन्ना
399. किस राजपूत राज्य के प्रजामंडल की स्थापना कलकत्ता में की गई थी
सही उत्तर : बीकानेर प्रजामंडल
400. चुलिया जलप्रपात कौन सी नदी पर है ।
सही उत्तर : चंबल नदी
राजस्थान सामान्य ज्ञान प्रश्न उत्तर PDF (401-500)
401. अमृता देवी मृग वन स्थित है-
उतर : खेजड़ली गांव जोधपुर
402. मानसी, वाकल और सोम नदियां किस वन्यजीव अभयारण्य से गुजरती है-
उतर : फुलवारी की नाल
403. रखत, कांकड़, डांग और रूद यह सभी हैं-
उतर : वनों के संरक्षण से संबंधित
404. राजस्थान राज्य के कुल प्रतिशत क्षेत्रफल में वन भूमि है-
उतर : 9.59%
405. राजस्थान में कितनी बाघ परियोजनाएं स्थापित की गई है-
उतर : तीन
406. राजस्थान के किस जिले में नेशनल वुड फॉसिल्स पार्क स्थित है-
उतर : जैसलमेर
407. सीता माता अभ्यारण किस जिले में स्थित है-
उतर : प्रतापगढ़
408. उड़न गिलहरी के लिए राजस्थान का कौनसा अभयारण्य प्रसिद्ध है?
उतर : सीतामाता अभयारण्य
409. संकटग्रस्त पापदों के नाम सूचीबद्ध किए जाते हैं-
उतर : लाला आंकड़ों की पुस्तिका में (रेड डाटा बुक)
410. सागवान- रोपण हेतु सबसे उपयुक्त जिले हैं-
उतर : बांसवाड़ा व उदयपुर
411. राजस्थान में प्रस्तावित निर्यात संवर्धन औद्योगिक उद्यान को निम्न की सहायता से स्थापित किया गया है-
उतर : जापान
412. निम्न प्रकार की वनस्पतियों में से कौन सी राजस्थान में प्राप्य या नहीं है-
उतर : उष्णकटिबंधीय कटिबंधीय तर पतझडी
413. आकल काष्ट जीवशम भाग है-
उतर : मरू राष्ट्रीय उद्यान
414. कौनसा अभयारण्य विश्व धरोहर घोषित किया गया है-
उतर : केवलादेव
415. राजस्थान का कौन सा वृक्ष ‘जंगल की ज्वाला’ के नाम से जाना जाता है-
उतर : पलास
416. राजस्थान में सर्वाधिक वन क्षेत्र है-
उतर : उदयपुर एवं राजसमंद जिला में
417. राजस्थान राज्य का प्रथम राष्ट्रीय उद्यान कौन सा है-
उतर : रणथंम्भोर
418. बबूल के वृक्ष किस प्रकार के वन में मिलते हैं-
उतर : मरुस्थलीय वन
419. विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है-
उतर : 5 जून
420. राष्ट्रीय मरू उद्यान किन जिलों में फैला हुआ है-
उतर : बाड़मेर जैसलमेर
421. अमृता देवी स्मृति पुरस्कार जिसके लिए दिया जाता है, वह है-
उतर : वन एवं वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए
422.घड़ियालों की प्रजाति के स संरक्षित करने के लिए कौन सा अभ्यारण है-
उतर : राष्ट्रीय चंबल अभयारण्य
423. राजस्थान का पहला “स्पाइस पार्क” कहां स्थापित किया जाएगा-
उतर : कोटा
424. खरीफ उत्पादन में प्रमुख स्थान किस फसल का है-
उतर : चावल
425. राजस्थान की प्रमुख नकदी फसल है-
उतर : कपास
426. देश में राजस्थान किस फसल का सबसे बड़ा उत्पादक है-
उतर : बाजरा
427. किस खुशबूदार उपज के उत्पादन के लिए नागौर प्रसिद्ध है-
उतर : मेथी
428. राजस्थान में भूमि की उर्वरता बढ़ाने के लिए कौन सी फसल उगाई जाती है-
उतर : उड़द
429. राजस्थान के किस शहर में कृषि विश्वविद्यालय हैं-
उतर : बीकानेर
430. राष्ट्रीय सरसों अनुसंधान केंद्र स्थित है-
उतर : सेवर (भरतपुर)
431. इजरायल की सहायता से राजस्थान के शुष्क प्रदेशों में जिस फसल को बोया जाएगा ,वह है
उतर :होहोबा
432. हरित क्रांति से अभिप्राय हैं-
उतर : उच्च उत्पाद वैरायटी प्रोग्राम
433. हरि बाली रोग किस फसल में होता है-
उतर : बाजरा
434. भारत में हरित क्रांति के जनक कहलाते हैं –
उतर : एमएस स्वामीनाथन
435. सुड़ है-
उतर : खेत जोतने से पहले खेत के झाड़ झंकाड साफ करना
436. कृषि वित्त के क्षेत्र में सर्वोच्च संस्था स्थापित की गई है-
उतर : सहकारी बैंक द्वारा
437. राज्य के किस जिले को अन्न का कटोरा कहते हैं-
उतर : श्रीगंगानगर
438. राजस्थान में अमेरिकन कपास का उत्पादन किस जिले में होता है-
उतर : गंगानगर
439. स्यालू फसल का अर्थ है-
उतर : रबि
440. ईसबगोल का कारखाना कहां स्थापित किया जा रहा है-
उतर : आबू रोड
441. तंग, मोरखा, गोरबंद व पिलाण है-
उतर : ऊंट के सजावट की वस्तुएं
442. जाफराबादी नस्ल जिस से संबंधित है, वह है-
उतर : भैंस
443. थारपारकर प्रजाति कहां पाई जाती है-
उतर : राजस्थान के सीमावर्ती क्षेत्र
444. दुग्ध उत्पादन हेतु गाय की प्रसिद्ध नस्लें हैं-
उतर : थारपारकर एवं राठी
445. राजस्थान में राईका है-
उतर : परंपरागत ऊंट पालन पोषण करता
446. राजस्थान का राज्य पक्षी कौन सा है-
उतर : गोडावण
447. पिवणा किस जीव की प्रजाति है-
उतर : सांप
448. कृष्ण मर्ग कहां पाए जाते हैं-
उतर : ताल छापर अभयारण्य
449. ऑपरेशन फ्लड किससे संबंधित हैं-
उतर : दुग्ध उत्पादन
450. केंद्रीय ऊंट प्रजनन केंद्र कहां स्थित है-
उतर : जोहड़ बीड
451. राजस्थान का औसत जनसंख्या घनत्व प्रति वर्ग किलोमीटर 2011 में क्या है-
उतर : 200
452. राज्य में न्यूनतम महिला साक्षरता वाला जिला है-
उतर : जालौर
453. राजस्थान में सर्वाधिक साक्षरता प्रतिशत वाला जिला है-
उतर : कोटा
454. राज्य में सबसे कम एवं सबसे अधिक जनसंख्या 2011 युक्त जिला युग्म है-
उतर : जैसलमेर और जयपुर
455. विश्व में साक्षरता दिवस कब मनाया जाता है-
उतर : 8 सितंबर
456. राजस्थान में 2011 में साक्षरता का प्रतिशत कितना है-
उतर : 66.1%
457. भारत की जनसंख्या में राजस्थान का स्थान है-
उतर : आठवां
458. राजस्थान का सबसे पहला साक्षर जिला है-
उतर : अजमेर
459. जनसंख्या विस्फोट की स्थिति है-
उतर : जन्म दर मृत्यु दर का अंतर बढ़ जाता है
460. राज्य में पुरुष साक्षरता सर्वाधिक संख्या में किस जिले में है-
उतर : झुंझुनू
461. सांगानेर( जयपुर) विशेष रूप से प्रसिद्ध है-
उतर : हस्तनिर्मित कागज
462. राजस्थान वित्त निगम की स्थापना कब हुई-
उतर : 8 अप्रैल 1955
463. राजस्थान में लेटा,मांगरोल एवं सालावास जाने जाते हैं-
उतर : कपड़ों के मुद्दों की बुनाई के लिए
464. राजस्थान का कौनसा शहर सीमेंट का सबसे बड़ा उत्पादक है-
उतर : चित्तौड़गढ़
465. राजस्थान का सबसे अधिक संगठित एवं प्राचीन उद्योग है-
उतर : सूती वस्त्र उद्योग
466. राजस्थान में सफेद सीमेंट का उत्पादन होता है
उतर : गोटन
467. राजस्थान में टायर एवं ट्यूब बनाने का सबसे बड़ा कारखाना स्थापित है-
उतर : काकरोली
468. राजस्थान में भूरी क्रांति का संबंध है-
उतर : खाद्यान्न प्रसंस्करण
469. सहकारी शीत भंडार वाले 2 जिले कौन से हैं-
उतर : जयपुर और अलवर
470. भारत में सबसे महत्वपूर्ण लघु स्तर उद्योग हैं-
उतर : हथकरघा उद्योग
471. राजस्थान में हरित क्रांति की शुरुआत कौन सी पंचवर्षीय योजना में हुई-
उतर : तृतीय पंचवर्षीय योजना
472. राष्ट्रीय विकास परिषद क्या है-
उतर : गेरसा सांविधिक निकाय
473. राजस्थान में मरू महोत्सव मनाया जाता है-
उतर : जैसलमेर
474. गोल्डन ट्रायंगल किससे संबंधित है-
उतर : पर्यटन से
475. कालीबंगा सभ्यता को सर्वप्रथम प्रकाश में लाने का श्रेय दिया जा सकता है-
उतर : अमलानंद घोष
476. किस पुरातात्विक स्थल से जूते हुए खेत का साक्ष्य प्राप्त हुआ है-
उतर : कालीबंगा
477. झाड़साही सिक्का कौन सी रियासत में प्रचलित था-
उतर : जयपुर
478. आहड का प्राचीन नाम था-
उतर : धूलकोट
479. बीजक की पहाड़ी कौन सी सभ्यता से संबंधित है-
उतर : बैराठ
480. प्राचीन सभ्यता का कौनसा स्थल घग्गर नदी घाटी में विकसित हुआ-
उतर : कालीबंगा
481. मध्ययुगीन राजस्थान के सामाजिक आर्थिक जीवन के संदर्भ में “पंचकूल” है-
उतर : ग्रामीण परिषद
482. सिंधु घाटी के लोग विश्वास करते थे-
उतर : मातृशक्ति में
483. महाभारत काल के अवशेष कहां पर मिले-
उतर : अलवर के निकट बैराठ व भरतपुर के निकट नोहे में
484. चीनी यात्री हेनसांग ने राज्य के किस नगर की यात्रा की-
उतर : भीनमाल
485. कालीबंगा पीलीबंगा किस जिले में है-
उतर : हनुमानगढ़
486. राजस्थान में बौद्ध संस्कृति के अवशेष कहां मिले हैं-
उतर : बैराठ
487. सिंधु घाटी के नागरिक किस धातु से अपरिचित थे-
उतर : लोहा
488. हड़प्पा संस्कृति में से किस काल से संबंधित मानी जाती है-
उतर : कांस्य युगीन
489. गणेश्वर का टीला जहां से ताम्र युगीन अवशेष मिले हैं-
उतर : सीकर
490. आज भी भारत में हवेंसांग को याद करने का मुख्य कारण है-
उतर : सी यू की रचना
491 चंपानेर की संधि किन राज्यों के बीच हुई?
उतर : मालवा और गुजरात
492. महाराणा कुंभा द्वारा रचित ग्रंथ “संगीतराज” कितने कोषों में विभक्त है-
उतर :5
493. प्रताप की सेना का पठान सेनानायक था-
उतर : मिहतर खा
494. राणा सांगा ने किस युद्ध में बाबर की सेना को हराया?
उतर : बयाना
495. महाराणा प्रताप का राज्याभिषेक हुआ था-
उतर : गोगुंदा में
496. हल्दीघाटी के युद्ध को किस विद्वान ने “खमनोर का युद्ध” कहां है-
उतर : अबुल फजल
497. पन्नाधाय व दुर्गादास से जो विशेष प्रेरणा मिलती है ,वह है-
उतर : देश के लिए बलिदान की
498. महाराणा कुंभा को राजस्थान का अभिनव भरताचार्य कहां गया क्योंकि-
उतर : संगीत प्रेमी थे
499. हल्दीघाटी का युद्ध लड़ा गया था-
उतर : महाराणा प्रताप और मानसिंह के मध्य
500. पद्मावत रचना है-
उतर : जायसी
1 thought on “BSTC 2020 Rajasthan GK Important Questions | 500 महत्वपूर्ण प्रश्न”