अक्षांश व देशांतर रेखाएं नोट्स
I am giving you information Rajasthan geography topic अक्षांश व देशांतर रेखाएं its most important topic in Rajasthan exam. in every exam mostly 1-2 question came from Rajasthan geography topic. pre BSTC, PTET, Pre DelEd, REET Rajasthan all exam most helpful.
![]() |
अक्षांश व देशांतर रेखाएं, राजस्थान भूगोल नोट्स |
अक्षांश रेखाएँ -
- ये ग्लोब में पूर्व से पश्चिम की ओर खींची गई काल्पनिक रेखाएँ है। अक्षांश रेखाएँ दो भागों में विभाजित है- उत्तरी अक्षांश और दक्षिणी अक्षांश।
- भारत उत्तरी अक्षांश में स्थित है। अक्षांशों को दो भागों में विभाजित करने वाली रेखा विषुवत या भूमध्य रेखा है।
- अक्षांश रेखाओं कुल संख्या 180 + 1 = 181 होती है। अक्षांश रेखाएँ स्थिति (लोकेशन) बताने के काम आती है।
- दो अक्षांश रेखाओं के बीच की कुल दूरी 111 किमी होती है। अक्षांशों के मध्य का क्षेत्र कटिबंध कहलाता है।
- अक्षांश व देशांतरों के बारे में सर्वप्रथम इरेस्टोस्थनीज ने बताया।
- भूगोल का जनक हेकेटियस को माना जाता है। अक्षांश रेखाएँ पूर्ण वृत बनाती है।
- अक्षांश रेखाओं में सबसे बड़ा वृत विषुवत या भूमध्य रेखा बनाती है।
- भारत 8 ° 04 ' उत्तरी अक्षांश से 37 ° 06' उत्तरी अक्षांश में स्थित है।
- राजस्थान 23 ° 03 ' उत्तरी अक्षांश से 30 ° 12' उत्तरी अक्षांश में स्थित है।
- अक्षांश रेखाओं पर स्थित जिला मुख्यालय 24 ° उत्तरी अक्षांश पर स्थित जिला मुख्यालय- दूंगरपुर, प्रतापगढ़।
- 25 ° उत्तरी अक्षांश पर स्थित जिला मुख्यालय- सिरोही, राजसमंद, चितौड़गढ़, कोटा, बारां।
- 26 ° उत्तरी अक्षांश पर स्थित जिला मुख्यालय- सवाईमाधोपुर।
- 27 ° उत्तरी अक्षांश पर स्थित जिला मुख्यालय- जैसलमेर, जयपुर, दौसा।
- 27 ° उत्तरी अक्षांश को राजस्थान का मध्यवर्ती अक्षांश भी कहते है।
- 28 ° उत्तरी अक्षांश पर स्थित जिला मुख्यालय- बीकानेर, झुंझुनूं।
- 29 ° उत्तरी अक्षांश पर स्थित जिला मुख्यालय-कोई नहीं।
- 30 ° उत्तरी अक्षांश पर स्थित जिला मुख्यालय- श्रीगंगानगर।
देशान्तर रेखाएँ -
- ये ग्लोब में उत्तर से दक्षिण की ओर खींची गई काल्पनिक रेखाएँ है।
- देशान्तर रेखाएँ दो भागों में विभाजित है- पूर्वी देशान्तर और पश्चिमी देशान्तर।
- भारत पूर्वी देशान्तर में स्थित है।
- देशांतर रेखाओं को दो भागों में विभाजित करने वाली रेखा ग्रीनविच रेखा है।
- देशान्तर रेखाएँ समय बताती है।
- देशान्तर रेखाओं की कुल संख्या 360 होती है।
- दो देशान्तरों के बीच की कुल दूरी 111.32 किमी. होती है।
- देशांतर रेखाएँ अर्द्धवृत बनाती है।
- देशांतरों के मध्य का क्षेत्र गोरे/ गोर कहलाता है।
- समय की दृष्टि से विश्व ग्लोब को 24 जोनों में विभक्त किया गया है। प्रत्येक जोन में 15 ° आती है।
- भारत 68 ° 07 ' पूर्वी देशान्तर से 97 ° 25' पूर्वी देशान्तर के मध्य स्थित है |
- राजस्थान 69 ° 30 ' पूर्वी देशान्तर से 78 ° 17' पूर्वी देशान्तर के मध्य में स्थित है। राजस्थान से होकर लगभग 9 देशान्तर रेखाएँ गुजरती है।
देशान्तर रेखाओं पर स्थित जिला मुख्यालय -
- 70 ° पूर्वी देशान्तर रेखाओं पर स्थित जिला मुख्यालय कोई नहीं।
- 71 ° पूर्वी देशान्तर रेखाओं पर स्थित जिला मुख्यालय जैसलमेर।
- 72 ° पूर्वी देशान्तर रेखाओं पर स्थित जिला मुख्यालय कोई नहीं।
- 73 ° पूर्वी देशान्तर रेखाओं पर स्थित जिला मुख्यालय जोधपुर, सिरोही।
- 74 ° पूर्वी देशान्तर रेखाओं पर स्थित जिला मुख्यालय गंगानगर, नागौर, राजसमंद, उदयपुर, डूंगरपुर।
- 74 ° पूर्वी देशान्तर राजस्थान का मध्यवर्ती देशांतर है।
- 75 ° पूर्वी देशान्तर रेखाओं पर स्थित जिला मुख्यालय-चूरू, सीकर, प्रतापगढ़।
- 76 ° पूर्वी देशान्तर रेखाओं पर स्थित जिला मुख्यालय जयपुर, टोंक। करौली 77 ° पूर्वी।
- 78 ° पूर्वी देशान्तर रेखाओं पर स्थित जिला मुख्यालयधौलपुर।